झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच आज नई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। चंपई सोरेन की सरकार के पक्ष में कुल 47 वोट पड़े तो वहीं विपक्ष में 29 वोट पड़े। अब नई सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद सबकी निगाहें कैबिनेट विस्तार पर टिकी है। ऐसे में चंपई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है।
