बक्सर : बिजली विभाग का कार्यालय अवकाश के दिन भी खुला रहेगा। बिजली बोर्ड के जीएम सांवर भारती ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। एक शुक्रवार को बिहार दिवस का अवकाश है तो दूसरे शुक्रवार को गुड फ्राइडे है लेकिन ये दो दिन ही कार्यालय में बिलिंग काउंटर खुले रहेंगे ताकि उपभोक्ता आराम से आकर अपना बिजली बिल जमा करा सके।
