Sunday, February 22, 2026

आंध्र में खड़े ट्रक से टकराई बस, चार की मौत


विजयवाड़ा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में सोमवार सुबह एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

यह घटना प्रथीपाडु मंडल में पदलम्मा मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रक जो ओडिशा से बापटला की ओर जा रहा था, उसका टायर पंचर हो गया था और चालक ने वाहन को सड़क के किनारे रोक दिया था।

इस दौरान विशाखापत्तनम से राजामहेंद्रवरम जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

पंचर ठीक कर रहे तीन लोगों और एक पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और राजामहेंद्रवरम पहुंच गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News