Monday, February 23, 2026

Budget 2024: निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज होंगे। वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम दर्ज रेकॉर्ड की बराबरी करेंगी। सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जो जुलाई 2019 से पांच पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं। अगले सप्ताह अंतरिम बजट पेश करेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने सर्वाधिक 10 बार बजट पेश किए। यह किसी वित्त मंत्री द्वारा पेश सर्वाधिक बजट है। लेकिन देसाई ने अंतरिम बजट समेत लगातार छह बार बजट पेश किए थे।

Related Articles

Latest News