जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बीएसएफ का जवान मृत मिला


श्रीनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को बीएसएफ का एक जवान मृत मिला।

अधिकारियों ने कहा, “मृतक जवान की पहचान 143वीं बटालियन के कांस्टेबल रुतुमणि के रूप में हुई है। असम निवासी जवान को बारामूला के एक कार्यालय में संतरी पोस्ट पर खून से लथपथ पाया गया था।”

पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के बाद शव को बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया।

घटना का विवरण जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News