Monday, February 23, 2026

स्कूल जाती छात्रा पर भाई ने चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार


गाजियाबाद, 25 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में गुरुवार सुबह स्कूल जाती छात्रा पर दो अज्ञात स्कूटी सवार लोगों ने गोली चला दी, जिसके बाद छात्रा को घायल अवस्था में उसके परिजनों ने पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि छात्रा पर गोली उसके ही भाई ने चलाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर एक भाई ने अपनी बहन पर गोली क्यों चलाई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कविनगर पुलिस को सूचना मिली कि सर्वोदय हॉस्पिटल में एक लड़की को परिजनों ने भर्ती कराया है। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह स्कूल जाते समय उनकी बेटी पर स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गयी।

थाना कविनगर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरुआती जांच में पाया कि लड़की पर गोली उसके भाई ने ही चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने भाई ध्रुव चौधरी को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। ध्रुव चौधरी से पूछताछ की जा रही है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News