<p>रामपुर की मिलक नगर पालिका से सपा प्रत्याशी केतकी देवी के लिए सपा नेता अब्दुल्ला आजम ने चुनावी सभा को संबोधित किया. अब्दुल्ला आजम ने मिलक के खाता कला गांव में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अब्दुल्ला आजम ने बिना नाम लिए रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना पर तंज कसा. अब्दुल्ला आजम ने आकाश सक्सेना को संविदा का विधायक बताया. अब्दुल्ला आजम ने कहा कि, पुलिस के डंडे से वो 4 साल के लिए संविदा के विधायक बने हैं. </p>
Source link
