बाराबंकी: विपक्ष पर बरसे ब्रजेश पाठक, कहा- काठ की हांडी जलकर हो चुकी खाक, जनता समझ चुकी है सपा-कांग्रेस की सच्चाई

बाराबंकी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बाराबंकी के हरख ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया और कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने वर्षों तक जनता को गुमराह कर उनका विश्वास हासिल किया, लेकिन अब काठ की हांडी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है। जनता इन दलों की कार्यशैली और करतूतों को भली-भांति समझ चुकी है।

श्रीराम मंदिर दान विवाद जानिए क्या डिप्टी सीएम

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित गबन मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया कड़ा विरोध

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उन्होंने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Latest News