Friday, February 13, 2026

दक्षिणी दिल्ली के वन क्षेत्र में लड़का मृत पाया गया


नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के वन क्षेत्र में शनिवार को एक लड़का (17) का शव मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 11.36 बजे मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में एक पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह वन विभाग में काम करता है और भाटी माइंस के पास जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ देखा गया है।

अधिकारी ने कहा, “जिला अपराध नियंत्रण टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान संजय कॉलोनी, भाटी माइंस इलाके के निवासी पवन के रूप में हुई है।”

उन्होंने कहा कि छानबीन चल रही है।

–आईएएनएस

एसजीके


Related Articles

Latest News