Bomb Threat In School चेन्नई के कुछ निजी स्कूलों को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम से स्कूल को उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी और लोगों से न घबराने की अपील की है। हालांकि इस घटना के बाद माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों से लाने के लिए खुद स्कूल तक जाने को मजबूर हो गए हैं।
