हरियाणा के अंबाला में लापता नाबालिग लड़के का शव सूटकेस में मिला


चंडीगढ़, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के अंबाला शहर में शुक्रवार को एक कार में रखे सूटकेस से तीन दिनों से लापता एक नाबालिग लड़के का शव मिला।

मृतक छात्र के पिता को गुरुवार को फिरौती का पत्र मिला था। नाबालिग लड़का कक्षा 9 का छात्र था।

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, “लड़के का शव एक सूटकेस में भरा हुआ मिला। आरोपियों ने लड़के की आंखें फोड़ दी थी।”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ साक्ष्य जुटाए। शव को दुधला मंडी इलाके में एक घर के सामने खड़ी कार से बरामद किया गया।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News