झारखंड के गुमला में कुएं से नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव बरामद


रांची, 13 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र में एक कुएं से शनिवार को नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव बरामद किए गए। लड़का-लड़की दोनों डुको पिपरटोली गांव के रहने वाले थे। पुलिस इनकी हत्या और आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लड़की और लड़के दोनों के घर वालों का कहना है कि वे शुक्रवार की शाम से लापता थे। दोनों के परिजनों के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार रात कई जगहों पर तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। शनिवार को दोपहर गांव के स्थित कुएं में जब एक किसान सिंचाई के लिए पाइप लगाने गया तो उसने दोनों के शव पानी पर तैरता हुए देखे। गांव के लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों ने दोनों के शव बाहर निकाले।

घाघरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर हॉस्पिटल भेजे गए हैं।

–आईएएनएस

एसएनसी/एसजीके/


Related Articles

Latest News