बिहार के मुंगेर में गंगा में नाव पलटी, 6 लोग बाल-बाल बचे


पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले में गुरुवार को गंगा में एक नाव चट्टान से टकराने के बाद पलट गई, जिससे उस पर सवार आधा दर्जन लोग पानी में गिर गए, मगर डूबने से बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नाव सीताचरण दियारा से फल और सब्जियां लेकर आ रही थी और जब वह मुंगेर शहर के घाट के पास पहुंची तो कोहरे के कारण नाविक को चट्टान नहीं दिखाा, जिस कारण यह दुर्घटना हुई।

हादसा किनारे से कुछ मीटर की दूरी पर हुआ। नाव पलटने के बाद जब लोग डूबने लगे, तब गोताखोर नदी में कूद गए और सभी छह लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे।

–आईएएनएस

एसजीके


Related Articles

Latest News