बोआओ एशिया मंच: 2026 में एशिया की आर्थिक वृद्धि दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान


बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। बोआओ एशिया मंच ने 24 मार्च को “एशियाई आर्थिक दृष्टिकोण और एकीकरण प्रक्रिया 2026 वार्षिक रिपोर्ट” जारी की। इस में अनुमान लगाया गया है कि 2026 में एशिया की आर्थिक वृद्धि दर 4.5 फीसदी तक पहुंच जाएगी और वह वैश्विक आर्थिक विकास का एक प्रमुख इंजन बना रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, क्रय शक्ति समता के आधार पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ती रहेगी, जो 2025 में 49.2 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 49.7 फीसदी होने का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया वैश्विक प्रत्यक्ष निवेश के लिए सबसे पसंदीदा, आशाजनक और मजबूत क्षेत्र बना हुआ है। चीन और आसियान एशिया में विदेशी निवेश के लिए सबसे आकर्षक अर्थव्यवस्थाएं हैं। इसके अलावा, एशियाई अर्थव्यवस्थाएं धीरे-धीरे “धन प्राप्तकर्ता” होने से हटकर सक्रिय बाह्य निवेश गतिविधियों के साथ बाह्य निवेशक बन रही हैं।

रोजगार के संबंध में, रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया में बेरोजगारी दर 2026 में आम तौर पर स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ क्षेत्रों को बेरोजगारी के महत्वपूर्ण दबाव का सामना करना पड़ेगा।

बोआओ एशिया मंच के महासचिव ज्आंग जून ने कहा कि कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, एशियाई अर्थव्यवस्था ने मजबूत लचीलापन प्रदर्शित किया है, एक सकारात्मक प्रवृत्ति और दृष्टिकोण दिखाया है, और विश्व अर्थव्यवस्था, वैश्विक व्यापार और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/


Related Articles

Latest News