Wednesday, February 11, 2026

रूसी मिसाइल हमलों के बीच यूक्रेन में धमाके


कीव, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। रूसी मिसाइल हमलों के बीच शुक्रवार देर रात कई यूक्रेनी क्षेत्रों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

यूक्रेन की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष रूप से विस्फोटों ने यूक्रेन के मध्य विनित्सिया क्षेत्र और पश्चिमी इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मेयर इहोर तेरखोव के हवाले से बताया कि यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव में भी कई विस्फोट हुए।

यूक्रेनी वायु सेना ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने हवाई हमले के दौरान यूक्रेन पर क्रूज मिसाइलें और एयरोबॉलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

यूक्रेनी टेलीग्राम चैनलों ने चेतावनी दी कि रूस संभवतः यूक्रेन पर एक नए मिसाइल हमले की तैयारी कर रहा है।

–आईएएनएस

एफजेड/


Related Articles

Latest News