'ब्लैक मिथ : वुखोंग' के वैश्विक संगीत कार्यक्रम का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में हुआ


बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ‘ब्लैक मिथ: वुखोंग’ के वैश्विक संगीत कार्यक्रम का उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर 7 जुलाई की शाम को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित किया गया। हजारों दर्शकों ने संगीत के माध्यम से चीनी पौराणिक कथाओं और पूर्वी सौंदर्यशास्त्र के अनूठे संगम का अनुभव किया।

यह संगीत कार्यक्रम चीन के घरेलू स्तर पर निर्मित पहले एएए गेम, ‘ब्लैक मिथ: वुखोंग’ पर आधारित था। इस प्रस्तुति में चीनी कलाकारों और एक हॉलीवुड फिल्म ऑर्केस्ट्रा के बीच सहयोग देखने को मिला। सिम्फोनिक संगीत, लोक संगीत, गायन और गेम के दृश्यों का मिश्रण दर्शकों को एक लुभावनी दुनिया में ले गया।

गौरतलब है कि ‘ब्लैक मिथ: वुखोंग’ के संगीत कार्यक्रम का दौरा 2024 से 2025 तक चीन के 19 शहरों में 39 प्रदर्शनों के साथ पूरा हुआ। ‘ब्लैक मिथ: वुखोंग’ का वैश्विक संगीत कार्यक्रम लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और बैंकॉक सहित दस से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News