लखनऊ: जियामऊ में बनेगा BJP का नया प्रदेश कार्यालय, LDA से 45 करोड़ में खरीदी जमीन, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जल्द ही अपना नया और अत्याधुनिक प्रदेश कार्यालय बनाने जा रही है। पार्टी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की ई-नीलामी में जियामऊ क्षेत्र में जमीन खरीद ली है। खुली ई-नीलामी में भाजपा की तरफ से सबसे ऊंची बोली लगाई गई और 45 करोड़ रुपये में यह जमीन खरीदी गई।सूत्रों के मुताबिक नए प्रदेश कार्यालय में 6 से 10 मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें 1000 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, डिजिटल वॉर रूम और अन्य सुविधाएं होंगी। भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर हेलीपैड बनाने की भी तैयारी चल रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं शिलान्यास

सूत्रों के अनुसार, नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास जुलाई माह में किया जा सकता है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन शिलान्यास करने आ सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, नया प्रदेश कार्यालय पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें डिजिटल वॉर रूम, मीटिंग हॉल, कार्यालय कक्ष और बड़े कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त जगह शामिल होगी। 

Related Articles

Latest News