Lok Sabha Election 2024 फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा विधायक की बगावत अब चौतरफा बहने लगी है। भाजपा-बसपा और कांग्रेस ने जातीय समीकरण साधते हुए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। लेकिन भाजपा विधायक के बगावत के बाद भाजपाईयों में टेंशन बढ़ गई है। अब रालोद ने एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए खास रणनीति बनाई है।
