- कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन चुनाव से पहले ही बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसलिए चुनाव के बाद तो इसके बने रहने की कल्पना भी बेमानी है। वह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारियों की गोष्ठी में शामिल होने आए थे। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में इस बार भाजपा दहाई के आंकड़े में पहुंचेगी।
