Thursday, February 12, 2026

पौड़ी गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पंचूर गांव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी की मां से मिले


यमकेश्‍वर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को यमकेश्‍वर पहुंचे। इसके बाद पंचूर गांव जाकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां से मुलाकात की।

बलूनी ने मीडिया से कहा, “आज मैं प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पंचूर गांव जाकर योगी आदित्यनाथ की मांं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। सनातन संत परंपरा की सेवा को समर्पित देवभूमि की इस महान माता के पुत्र योगी द्वारा लोकतंत्र की सेवा भी प्रमाणिक रूप से जारी है।”

–आईएएनएस

स्मिता/एसजीके


Related Articles

Latest News