Thursday, February 12, 2026

विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाने जा रही भाजपा : अखिलेश


लखनऊ, 23 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि केवल विपक्षी दलों के बैंक खाते ही सीज नहीं किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्रियों को भी पकड़ा जा रहा है। यह भाजपा की हार का डर नहीं है, वास्तव में भाजपा हार गई है।

सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार और भाजपा के नेता लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने का ब्रह्माण्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज किये हैं। यादव ने कहा कि भाजपा चुनावी बॉन्ड मामले में फंस गई है। उसके पास इसका कोई जवाब नहीं है। गारंटी की जो घंटी वे बजा रहे हैं, वह इस बार काम नहीं करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश के युवा, किसान और मजदूर अपना वोट देकर भाजपा का अहंकार चूर-चूर करने जा रहे हैं।

–आईएएनएस

विकेटी/एकेजे


Related Articles

Latest News