राजधानी सहित 22 शहरों में पछुआ का प्रभाव बने होने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। पछुआ की ठंडक से सबसे अधिक तापमान में गिरावट भागलपुर के बांका जिले में दर्ज की गई। वहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि न्यूनतम तापमान में आएगी।
