Bihar Weather Forecast बिहार में बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इसे ठंड आने का संकेत कहा जा सकता है। उत्तर बिहार में दिन में उमस और धूप से लोगों को परेशानी हुई। यहां आगे भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
