Bihar Teachers: बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पदस्थापित अतिथि शिक्षकों को बीते 10 महीने से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। अतिथि शिक्षक अविलंब भुगतान की मांग को लेकर विभागीय मंत्री से गुहार लगा रहे है। पटना विश्वविद्यालय व तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय दो दिन पहले ही फरवरी 2024 तक का वेतन भुगतान कर दिया गया है लेकिन अन्य पारंपरिक विवि ने अब तक वेतन भुगतान नहीं किया है।
