बिहार में शिक्षक भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों के बीच श्रेय लेने की होड़ भी शुरू हो गई है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सहयोगी पार्टी राजद के मंत्री को नसीहत दे डाली है। उन्होंने बुधवार को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसा कहा जाना चाहिए कि नियुक्तियां राज्य सरकार ने की हैं।
