Bihar Politics आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने कमर कस ली है तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रणनीति भी बनाई जा रही है। इसी सिलसिले में राजद ने अपने सभी महासचिवों की एक बैठक 23 नवंबर को राजद कार्यालय में बुलाई है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे।
