Bihar Politics : “पूर्णिया में पप्पू यादव ने की जनसभा, जिम्मेदार नेता और सरकार के खिलाफ बोले

पूर्णिया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रणाम पूर्णिया अभियान का कारवां पूर्णिया लोकसभा स्थित के नगर, फलका, कोढ़ा और रुपौली प्रखंड के बाद आज भवानीपुर प्रखंड पहुंचा। जहां उन्होंने माधव नगर, तेरासी, शिशवा, सिंघियान सुंदर, केमई, सोनदीप, भेलवा, बिढ़ीनियां चौक पर ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान पप्पू यादव ने लोगों से आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याओं को लेकर बोले, पूर्णिया लोकसभा की बदहाल स्थिति के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार यहां के नेता और इंस्पेक्टर राज है। इस व्यवस्था को कोई नेता नहीं बदल सकता, लेकिन आपका बेटा बदलेगा। वहीं पप्पू यादव ने श्रीपुर स्थित काली मंदिर ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया

Related Articles

Latest News