Bihar Politics: अब 10 के बदले 12 फरवरी को विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे नीतीश कुमार,

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 10 के बदले 12 फरवरी को विधानसभा में अपने सरकार के पक्ष में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। यह बदलाव राज्यपाल डा. राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आग्रह पर किया गया है। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल 10 फरवरी को बिहार में नहीं रहेंगे। उनके आग्रह पर विश्वास मत के प्रस्ताव एवं राज्यपाल के अभिभाषण की तिथि परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Latest News