Bihar Politics: डिजिटल डेस्क पटना। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर डील फाइनल हो गई है। वीआईपी महागठबंधन के तहत तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी यादव ने राजद के हिस्से की तीन सीटों गोपालगंज झंझारपुर और मोतिहारी को वीआईपी को दे दिया है। तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी है।
