केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार को देर से ही सही लेकिन धीरे-धीरे समझ में आ गया है कि जो विपक्षी एकता मुहिम का आगाज उन्होंने किया था वह ध्वस्त हो चुका है। मुहिम की हवा कांग्रेस पार्टी ने ही निकाल दी है। नीतीश कुमार को इतना समझ में आ गया है कि राजद के साथ गठबंधन का मतलब गुंडाराज और जंगलराज को बढ़ावा देना है।
