Bihar News: फूड वैन की संस्कृति अब महानगरों से होता हुआ पटना भी पहुंच गया है और सबसे खास बात यह है कि इसकी कमान महिलाओं ने थाम रखी है। इसी के साथ राजधानी की सड़कों पर ऐसी महिलाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भरता का संदेश भी दे रही हैं। यहां लोगों को गर्मागर्म चाय फ्रेंच फ्राई से लेकर लिट्टी चोखे तक का भी स्वाद मिल जाता है।
