Bhojpur News भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह शव पियनिया- गोढ़ना रोड मुख्य मार्ग पर शव बरामद किया गया। 21 वर्षीय भानु प्रताप सिंह मूल रूप से तरारी के कपूरडीहरा गांव निवासी देवकी सिंह का पुत्र था। वह दारोगा की तैयारी कर रहा था।
