नीतीश कुमार जाति आधारित गणना पर बोलते हुए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भड़क गए। मांझी ने कहा था कि जाति गणना सही ढंग से नहीं हुई है इसलिए लोगों को ठीक से लाभ नहीं मिला। इसी बात पर नीतीश कुमार का गुस्सा फूट गया। उन्होंने कहा कि मांझी मेरी मूर्खता से सीएम बने। उन्होंने कहा कि मांझी गवर्नर बनना चाहते हैं। इनको कोई आइडिया ही नहीं है।
