पटना: बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक लेटर को लेकर बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है। सत्ता पक्षा और विपक्ष, दोनों आमने-सामने हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की तरफ से स्कूलों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है। इसको लेकर बुधवार को बिहार विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, बिहार विधानसभा में विपक्ष को जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वो सबसे ईमानदार अधिकारी हैं। आप लोग ( RJD- Congress- Left ) उनको हटाने के लिए कहते हैं, जो बिल्कुल गलत है। इस दौरान नीतीश कुमार झल्ला गए।
