Bihar News आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को सिमरी थाने में बिहार-यूपी पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कार्य निष्पादन के लिए बक्सर जिले से लगी सीमावर्ती यूपी थाने की पुलिस के बीच आपसी समन्वय की आवश्यकता है।
