Corona in Bihar बिहार की राजधानी पटना में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। दो दिन में 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। बुधवार को जो 13 मरीज मिले हैं उनमें सबसे अधिक पांच मरीज पालीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों के हैं। रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के तोरनी गांव के एक कोरोना संक्रमित बच्चे की मौत हो गई।
