मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा और विधान परिषद में लड़कियों की शिक्षा और प्रजनन दर को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने दोनों सदनों में कहा कि मैं अपने बयान पर शर्म महसूस कर रहा हूं। अपने बयान को वापस लेता हूं। लेकिन, इन सबके बावजूद उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो महिला आयोग ने सीएम नीतीश कुमार पर कार्रवाई करने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। अब मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी।
