Bihar News: बिहार में इस जगह पर मिलीं दारू की 10 भट्ठियां, रोज होती थी 50 हजार लीटर की सप्लाई, 

Vaishali News वैशाली जिले के राघोपुर में शराब पीने एवं कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। इससे शराब का अवैध कारोबारियों एवं शराब पीने वालों में हड़कंप मचा है। इसी क्रम में रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने सुकुमारपुर दियारे में चल रहे अवैध देसी शराब की 10 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। अब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है।

Related Articles

Latest News