Bihar Jamin Mapi: जमीन की मापी कराने के इच्छुक लोगों को राहत मिलेगी। बार बार की तारीख पर उन्हें अंचल जाने और इस कार्य के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोग निर्धारित तारीख पर तैयार रहेंगे और जमीन की मापी करा सकेंगे। विवाद की स्थिति में वे स्पष्ट रूप से जान सकेंगे कि उन्हें जमीन विवाद को सुलझाने के लिए क्या करना होगा और कहां जाना होगा।
