Bihar Jamin Jamabandi: खगड़िया-बखरी पथ के लिए जिला भू-अर्जन शाखा वाद सं. 123-1962-63 एवं अन्य वाद से ओलापुर गंगौर बेला सिमरी समेत अन्य मौजा की जमीन को अधिग्रहण किया गया। मगर अधिग्रहित जमीन को रैयत की जमाबंदी से नहीं घटाया गया। मौजा सन्हौली 72 एकड़ जमीन चित्रगुप्तनगर थाना के उत्तर इसी कारण अब भी विवाद में है। बछौता में छह एकड़ जमीन अधिग्रहण के बाद भी विवाद बना हुआ है।
