Bihar Politics बिहार में सोमवार को नीतीश कुमार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। इस बीच राज्य में सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने विधायकों को नजरबंद बंद कर दिया है। बंद कमरे में उन्हें क्या पढ़ाया जा रहा है इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश जिला के पदाधिकारी का भी प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
