बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेतुके बयान ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सुशासन बाबू के बयान पर उनका इस्तीफा मांगा है। सीएम शिवराज सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री रहने का कोई हक नहीं।
