Bihar Bus News: पानापुर से छपरा, पटना और मुजफ्फरपुर जाना हुआ आसान, पथ परिवहन निगम ने शुरू की बस सेवाएं

प्रखंड के सतजोड़ा बाजार से मंगलवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दो बसों का परिचालन मुजफ्फरपुर के लिए शुरू हो गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की मांग पर निगम की तरफ से इसकी शुरुआत की गयी है।

Related Articles

Latest News