नई दिल्ली। बिहार बोर्ड ने पूर्व में जारी हुई सूचना के अनुसार फाइनली इंटमीडिएट परीक्षा के नतीजे आज, 23 मार्च, 2024 को जारी कर दिए गए हैं। इस साल परिणाम 87.21 फीसदी रहा है, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर रहा है। लास्ट ईयर पास प्रतिशत 83.70 प्रतिशत रहा था। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किए गए हैं। नतीजों के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट के साथ-साथ पास प्रतिशत और जिलेवार बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स की सूची भी रिलीज की गई है।
