Saturday, February 14, 2026

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट आरती सिंह की वेडिंग आउटफिट बिल्ली ने की 'खराब', एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो


मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट आरती सिंह और उनके मंगेतर दीपक चौहान की शादी का जश्न जारी है।

25 अप्रैल को होने वाली शादी के करीब आने के साथ, आरती सोशल मीडिया पर फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

हाल ही में, उन्होंने अपनी बिल्ली की तस्वीर शेयर की, जो उनकी वेडिंग आउटफिट पर बैठी हुई है और कैप्शन में लिखा, “मेरे कपड़ो पर बैठ कर प्रेस खराब कर रही है महारानी।”

शादी का जश्न बैचलर पार्टी और ‘शगुन की हल्दी’ समारोह के साथ शुरू हुआ।

पिछले हफ्ते, आरती ने अपनी शादी का निमंत्रण हाथ में लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया था, और नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर आशीर्वाद मांगा था। इस दौरान मैचिंग ब्लाउज के साथ रेड साड़ी में आरती बेहद खूबसूरत लग रही थी।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News