लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। रालोद मुखिया जयंत और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन कर लिया है। एक ओर विपक्ष की सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन आईएनडीआए का गठन किया तो वहीं लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी में अपनी सियासी पकड़ और मजबूत करने के लिए नए पैंतरे आजमा रहे हैं।
