दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल के पीछे खाली भूखंड पर संजय टेक्नो प्रालि को पार्किंग टेंडर देने के मामले में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। मामला साकेत कोर्ट और राउज एवेन्यू कोर्ट के अलावा भारत के लोकपाल तक पहुंचने पर केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को जांच करने को कहा है।
