Bihar Education Department शिक्षा विभाग ने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के 17 संबद्ध कॉलेजों को झटका दिया है। इन कॉलेजों की अनुदान राशि पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए बकायदा नोटिस भी जारी किया है। कॉलेज के प्रबंधकों को हिदायत देते हुए कहा गया है कि बिना उपयोगिता प्रमाण पत्र दिए अनुदान की राशि नहीं दी जाएगी।
