Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के बीच सपा-बसपा को बड़ा झटका लगा। गोसाईंगंज से सपा विधायक अभय सिंह के पिता भगवानबख्श सिंह व पत्नी सरिता सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। बसपा नेता करुणाकर पांडेय ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संगठन की सदस्यता दिलाई।
