नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी (सपा) और इंडिया अलायंस का दामन छोड़ एनडीए का हाथ थाम सकते हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल ने अहम टिप्पणी की है।
